जौनपुर : मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ एसडीएम ने की बैठक
# नमाज़ के बाद किसी भी प्रकार का जुलूस न निकालने की दी हिदायत
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
पिछले जुमे को कानपुर में हुए बवाल को देखते हुए यहां की पुलिस प्रशासन काफी सतर्कता बरत रही है। जुमे की नमाज को देखते हुए एक दिन पहले गुरुवार को एसडीएम नितीश कुमार ने थाना परिसर में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। जिसमें धर्मगुरुओं से शांति व्यवस्था बनाये रखने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।


















