जौनपुर में भी बनेगा स्पोर्ट्स कालेज- गिरीश यादव

जौनपुर में भी बनेगा स्पोर्ट्स कालेज- गिरीश यादव

# खेल में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                जेसी माडर्न इंटर कालेज कलापुर में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में देर रात पहुंचे युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जौनपुर जिले में भी बहुत जल्द स्पोर्ट्स कालेज खोला जायेगा। इसके लिए जमीन की तलाश भी कर ली गई है। इसके अलावा किसी भी खेल में पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को अतिशीघ्र सरकारी नौकरी दी जायेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए युवक मंगल दल को खेल सामग्री जल्द ही मुहैया करायी जायेगी।

उन्होंने कार्यक्रम में देर से आने को लेकर क्षमायाचना करने के बाद मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा वह विधा है जिससे सब कुछ संभव है। जिसमें बुनियादी शिक्षा का सबसे बड़ा असर होता है। जिस प्रकार से नींव मजबूत होने से मकान कितना भी ऊंचा हो जल्दी ढहता नहीं। ठीक वैसे शुरुआती शिक्षा का असर पूरे जीवन भर होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को पाठचर्या के साथ साथ संस्कार और तकनीकी ज्ञान भी शिक्षक दें ताकि आधुनिक भारत का अभ्युदय हो सके। मंत्री ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इनके दक्ष होने से दो कुलों को लाभ पहुंचता है। क्योंकि माता ही बच्चे की प्रथम शिक्षिका होती है। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री ने कालेज प्रांगण में स्थित सम्राट अशोक मौर्य की प्रतिमा का माल्यार्पण और देवी सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

अवकाश प्राप्त वयोवृद्ध शिक्षक रामासरे उपाध्याय द्वारा गाये गये स्वागत गीत सुन सभी मंत्रमुग्ध हो गये। विद्यालय प्रबंधक इंद्रसेन मौर्या ने आगतो का स्वागत किया। इस मौके पर राजेश्वर मौर्या, मदनलाल सोनी मंडल अध्यक्ष गभिरन, मदन राजभर, अनिल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कमला प्रसाद सिंह व संचालन हरिश्चंद्र यादव ने किया। प्रधानाचार्य सुमन मौर्या ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
Previous articleजौनपुर : चलती ट्रेन से गिरकर अधेड़ घायल
Next articleधर्म की रक्षा और पापियों के नाश के लिए प्रभु लेते हैं अवतार- आचार्य निर्मल शरण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?