जौनपुर : मोदीजी के जन्मदिवस पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर : मोदीजी के जन्मदिवस पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

# अनीता हास्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान अभियान चलाया। रक्तदान शिविर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शाहगंज कस्बे के अक्खन सराय स्थित अनीता हास्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में रक्तदान करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अनीता हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अनीता हॉस्पिटल में शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की अपार लोकप्रियता ही है, जिसकी वजह से उनके जन्मदिन पर लोग बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं। इस मौके पर खुटहन ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने भी रक्तदान किया और उनके साथ खुटहन क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए युवाओं ने भी खून डोनेट किया।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंघानिया, नगर पालिका चेयरमैन गीता जायसवाल, उनके प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सुइथाकलां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी, अनिल मोदनवाल, ईशान राम जायसवाल, रूपेश जायसवाल, डॉ तंजीला रहमान, डॉ अभिषेक रावत, बेचन सिंह, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : खूंटे से बंधी तीन भैंस खोल ले गये चोर, ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव
Next articleजौनपुर : मवेशी से फसल बचाने के लिए लगाए गए विद्युत प्रवाहित की चपेट में आया अधेड़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?