जौनपुर : मवेशी से फसल बचाने के लिए लगाए गए विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आया अधेड़
# करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 खुटहन थाना क्षेत्र के बुढ़नेपुर गांव मे अरहर की फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, परिजनों में कोहराम मच गय। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बुढ़नेपुर निवासी विनोद कुमार सिंह पुत्र स्व कैलाश नाथ सिंह (55) शनिवार की शाम शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। तभी जोखापुर गांव में स्थित रामदुलार पाल के खेत में फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए विद्युत प्रवाहित तार की चपेट मे आ गये। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर रात तक विनोद के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने चारों तरफ खोजबीन की तो सुबह रामदुलार पाल खेत के पास विनोद मृत अवस्था मे पड़ा मिला।