जौनपुर : मोहर्रम में किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं- डॉ संजय कुमार
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
शिया समुदाय के आगामी मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर शाहगंज कोतवाली परिसर में शनिवार शाम पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ संजय कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी से सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम में किसी नई परंपरा की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी।

शनिवार शाम लगभग 6 बजे आयोजित पीस कमेटी की बैठक में मौजूद उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि परंपरागत कार्यक्रमों की रूपरेखा, जुलूस के मार्ग और संख्या के बारे में प्रशासन को पहले ही अवगत करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था के साथ परंपरागत ढंग से मोहर्रम का जुलूस निकालें। अराजक तत्व अशांति फैलाने की कोशिश करें तो उसे तुरंत चिन्हित कर प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने कार्यक्रम के बारे में लिखित तौर पर प्रशासन को सूचित करें।


















