जौनपुर : 63 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
पुलिस ने शनिवार को लेदरहीं नहर पर छापेमारी कर दो पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पुलिस की भनक पाकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने 63 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है।

थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि लेदरहीं नहर पर गोवंश तस्कर प्रतिबंधित मांस के साथ मौजूद हैं। पुलिस ने तत्काल उक्त स्थान पर दबिश दी और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से 63 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पहला आरोपी असलम पुत्र स्व. हबीब लेदरहीं का ही निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी सोहराब पुत्र हदीस खुटहन थाना क्षेत्र के बीरी समसुद्दीनपुर का रहने वाला।है। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ एक अन्य आरोपी लेदरहीं का ही गुड्डू पुत्र अली रजा भी था, जोकि मौका पाकर फरार हो गया।

















