जौनपुर : युवक ने लगायी फाँसी, परिवार मचा कोहराम

जौनपुर : युवक ने लगायी फाँसी, परिवार मचा कोहराम

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                क्षेत्र के ग्राम मुर्की में शनिवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर लिया।गौरतलब है कि प्रवीण कुमार उर्फ सुधीर 19वर्ष पुत्र स्व परदेशी राम अपने सीमेंट सीट से बने कमरे में भीतर से दरवाजा बन्द करके सोने चला गया।

सुबह जब समय से नहीं उठा तो परिजनों ने उस कमरे के दरवाजे और खिड़की को खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा भीतर से बन्द था। खिड़की से झांकने पर सुधीर छत पर लगी पाईप में फंदे के सहारे लटक रहा था। फंदे पर सुधीर को लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया। मौके पर अपने हमराहियों के साथ पहुँचे प्रभारी निरीक्षक लक्षण पर्वत ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : संस्कार भारती ने धूमधाम से मनाया नववर्ष
Next articleजौनपुर : 60 लाख लोग हर वर्ष तम्बाकू सेवन से गंवाते हैं जान- सीएमओ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?