बताते चलें कि खेतासराय के गांव शाहापुर के डॉ गजेंद्र पांडेय की बेटी गरिमा पांडेय यूक्रेन में डेनिप्रो यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रही थी और रूस द्वारा युद्ध छेड़ने के बाद वहां फंस गई थी। परिजनों ने सरकार से उसे सुरक्षित भारत वापस लाने की अपील की थी। शनिवार को देर रात जब गरिमा खेतासराय स्थित अपने आवास पहुंची तो परिजनों और शुभचिंतकों ने ढोल नगाड़ों से उसका जोरदार स्वागत किया।