जौनपुर : मतदाता जागरूकता के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
# कायस्थ कल्याण समिति महिला शाखा ने किया कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कायस्थ कल्याण समिति महिला शाखा द्वारा मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ लोहिया पार्क पॉलिटेक्निक चौराहा पर भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक अस्थाना द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।समिति के पदाधिकारियों ने सभी जनता जागरूकता हेतु पेन वितरित कर 7 मार्च को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।


















