जौनपुर : योगा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बालयोगी करन हुए सम्मानित
शाहगंज। राजकुमार अश्क तहलका 24×7 व्यकितत्व विकास की अंतर्राष्ट्रीय संस्था जेसीआई की स्थानीय ईकाई द्वारा कस्बा के एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान में आयोजित एक कार्यक्रम में सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के छात्र अस्मित सेठ को उप जिलाधिकारी नीतिश कुमार सिंह ने स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनको योगा के क्षेत्र में उसके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। अस्मित स्थानीय विद्यालय सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र हैं और योगा के क्षेत्र में अगल बगल के क्षेत्रों में बालयोगी करन “गुरू” के नाम से विख्यात है।
आपको बताते चले कि विगत वर्ष जब कोरोना जैसी वैश्विक महामारी चरम पर थी तब स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कोविड-19 के मरीजों को बालयोगी करन ने मदर निसा फाउंडेशन के तत्वाधान में निशुल्क प्रतिदिन योगाभ्यास कराता था। उनके कर्तव्यनिष्ठा के लिए सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की थी। इस बात की जानकारी मंच पर आसीन उपजिलाधिकारी एवं नायब तहसील दार को हुई तो उन्हें इस छात्र पर गर्व महसूस हुआ और उन्होंने अस्मित सेठ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नीतिश कुमार सिंह,नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, जेसीआई शाहगंज संस्कार के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम साबिर, अध्यक्ष विशाल जायसवाल, सचिव जेसी ज़ीशान नईम, वीक चेयरमैन एचडीएफ सरफराज, पूर्व अध्यक्ष शाहिद नईम, एख़लाक खान, पंकज कुमार सिंह, बंटी जायसवाल, शेखर गुप्ता, लालचंद यादव, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।