जौनपुर : बारिश में दीवार ढही, मलवे में दबकर महिला की दर्दनाक मौत

जौनपुर : बारिश में दीवार ढही, मलवे में दबकर महिला की दर्दनाक मौत 

सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                     सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव में बुधवार की देर रात से हो रही बारिश में कच्चे मकान का एक हिस्सा गिर गया। जिसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद गुरुवार की सुबह राजस्व विभाग तथा पुलिस की टीम गांव में पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
उक्त गांव निवासी राम मूरत राजभर कच्चे मकान में पत्नी मीना व दो बच्चों के साथ रहते हैं। मकान काफी जर्जर व पुराना था। बुधवार की रात भी वे रोजाना की तरह भोजन के पश्चात मकान में सोए हुए थे। आधी रात के बाद जिस हिस्से में वे सपरिवार सो रहे थे वह हिस्सा अचानक भर-भराकर ढह गया।
जिसके मलबे में दब कर उनकी 40 वर्षीया पत्नी मीना देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह मीना को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस औंर राज्स्व की टीम ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleलखीमपुर खीरी कांड: फास्टट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा
Next articleजौनपुर : योगा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बालयोगी करन हुए सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?