जौनपुर : रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने नई दिल्ली से किया गिरफ्तार

जौनपुर : रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने नई दिल्ली से किया गिरफ्तार

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र अंतगर्त लेदुका बाजार के दुकानदार से रंगदारी मांगने के आरोप में स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 59/22 में भादवि की धारा 387, 452, 504 एंव 506 में 21 मार्च 2022 से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को बदलापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरोजनी नगर साउथ वेस्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों भीम यादव उर्फ सचिन यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम बीरभानपुर थाना बदलापुर जौनपुर एंव टेटे उर्फ दीपक यादव पुत्र दुख्खी यादव निवासी ग्राम प्रानपट्टी थाना बदलापुर जौनपुर पर कई थानों पर विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है जिनकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी।
Previous articleजौनपुर : कुंए में मिला नशेड़ी युवक का शव
Next articleजौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज द्वारा नेत्र सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?