जौनपुर : कुंए में मिला नशेड़ी युवक का शव
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत मोजीपुर गांव में शनिवार को रास्ते के बगल स्थित कूंए में एक युवक का शव उतराया पाया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 42 वर्षीय रवींद्र गौतम पुत्र अर्जुन के रूप में की गई। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया।

















