जौनपुर : राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित
# कृष्ण वर्ग में एकांश और राधा वर्ग में अस्विका को मिला प्रथम पुरस्कार
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैजाबाद रोड स्थित रज्जू भैया सरस्वती शिशु मंदिर/ विद्या मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कृष्ण वर्ग में एकांश और राधा वर्ग में अस्विका को पहला स्थान मिला।

प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हर साल की तरह यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृष्ण वर्ग में कक्षा प्रथम के एकांश को पहला, यूकेजी के अहान बिंद को दूसरा और एलकेजी के सात्विक अग्रहरि को तीसरा स्थान मिला। राधा वर्ग में यूकेजी की अस्विका पहले, एलकेजी की आदर्शनी दूसरे और कक्षा द्वितीय की पूर्णिमा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं।


















