जौनपुर : राष्ट्रहित के लिए सदैव समर्पित रही है अखिल भारतीय कायस्थ महासभा- हृदय नारायण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हमेशा देशहित व समाजहित के लिए कार्य करती थी और भविष्य में भी करती रहेगी, किंतु एक स्वयंभू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में अपशब्द कहा है जिसकी निंदा देशभर के कायस्थ समाज के लोगो ने किया उक्त विचार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हृदय नारायण श्रीवास्तव ने एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि सुबोध कांत सहाय की महासभा अब कांग्रेस कायस्थ महासभा हो गई हैं। उन्हें मोदीजी के खिलाफ अपशब्द कहने के लिए देश से व कायस्थ समाज से माफी मांगनी चाहिए। कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हृदय नारायण लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व में पूरे देश के कोने कोने तक संगठन का विस्तार कर महासभा को मजबूत कर रही है। कायस्थ महासभा हर कायस्थों के हित व उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है। महासभा का वृक्षारोपण अभियान चल रहा है हर कायस्थ देशहित में एक पेड़ जरूर लगाएं। कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कायस्थ समाज के प्रबुद्ध जनो के साथ चाय पर चर्चा करते हुए कहा कि आप सब प्रतिदिन रोज एक कायस्थ परिवार में जाये व उनके साथ बैठकर उनका सुख-दुख सुने इससे लोग महासभा को अपना समझकर महासभा से जुड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में कायस्थ महासभा कायस्थ समाज के हित के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चला रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा हृदय नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा शीघ्र ही लखनऊ में एक राष्ट्रीय स्तर पर कायस्थ सम्मलेन आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे देश से लोग भाग लेंगे। उसमें कायस्थ समाज के सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जायेगा। उस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वन मंत्री अरुण सक्सेना सहित अन्य कायस्थ विभूतिओ को आमंत्रित किया जायेगा।


















