जौनपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

# जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
             भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर डायट जौनपुर के परिसर में प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डॉ सच्चिदानंद यादव की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष कुमार सिंह एवं प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्र नाथ यादव ने संयुक्त रूप से सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में डायट के प्रशिक्षुओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जीवन पर आधारित भाषण, गायन एवं नाटक प्रदर्शित कर सबका मन मोह लिया। प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्र नाथ यादव ने बताया कि हम सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से अगर एक भी आदत को अपने जीवन में शामिल कर लें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष सिंह जी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रेरणादायक जीवन का वर्णन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डॉ सच्चिदानंद यादव ने बच्चों को स्वरचित प्रेरित गीतों, कविताओं एवं रचनाओं के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चरित्र, व्यक्तित्व के बारे में बताया। बताया कि हमें अपने अंदर के रावण को मारने की जरूरत है अंधेरा अपने आप मिट जाएगा।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर समस्त अधिकारियों के साथ-साथ समस्त प्रवक्ता गण, समस्त कर्मचारी, ह्यूमाना के साथी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : सीओ ने हमराहियों को दिलाई एकता की शपथ
Next articleजौनपुर : टाई बीर बाबा मंदिर से 51 किलो पीतल का घंटा चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?