जौनपुर : सीओ ने हमराहियों को दिलाई एकता की शपथ
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7 सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को केराकत कोतवाली पुलिस ने एकता दिवस के रुप में मनाया। इस मौके पर सीओ कार्यालय, थाना और विभिन्न पुलिस चौकी परिसर में सरदार की तस्वीर रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सीओ कार्यालय में सीओ गौरव शर्मा, थाना में कोतवाल संजय वर्मा और मुफ़्तीगंज, बजरंगनागर, सरकी और थानागद्दी पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारियों ने हमराही पुलिसकर्मियों को एकता और कर्तव्यनिष्ठा का शपथ दिलाया।


















