जौनपुर : राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता में बीआरपी इंटर कॉलेज ने लहराया परचम

जौनपुर : राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता में बीआरपी इंटर कॉलेज ने लहराया परचम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     भारत विकास परिषद के तत्वाधान में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन गुलाबी देवी इंटर कॉलेज कन्हैयापुर जौनपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें 10-15 विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कियाl
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्थान पर बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर की छात्राओं ने परचम लहराया और जनक कुमारी इंटर कॉलेज जौनपुर की छात्राओं को द्वितीय स्थान तथा राज कान्वेंट इंटर कॉलेज जौनपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बीआरपी इंटर कॉलेज की संगीत अध्यापिका मंजू देवी के प्रयास से एवं प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद्र सिंह के निर्देशन से यह प्रतियोगिता छात्राओं द्वारा परचम लहराते हुए विद्यालय के गौरव गरिमा को स्थापित किया इसके लिए विद्यालय परिवार ने शुभकामना व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के अध्यक्षता डॉ उदय राज सिंह प्रधानाचार्य ने किया। बतौर मुख्य अतिथि अजय कुमार श्रीवास्तव पूर्व जिला जज एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मनमोहन श्रीवास्तव, डॉ राम नयन सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में डॉक्टर जीसी चतुर्वेदी, डॉक्टर दल सिंगार सिंह, गायिका शैली गगन, ज्योति श्रीवास्तव रही। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के अध्यापिका एवं अध्यापक छात्र-छात्रा गण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Previous articleराजभाषा का दर्जा पाने के इंतजार में भोजपुरी- विनोद कुमार
Next articleधूमधाम से मनाई गई अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?