जौनपुर : रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने महिला समेत तीन लोगो को पीटकर किया घायल 

जौनपुर : रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने महिला समेत तीन लोगो को पीटकर किया घायल

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 स्थानीय थाना क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत खर्गसेनपुर बोझवा गांव में गुरुवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने महिला समेत दो लोगो को मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माता प्रसाद यादव पुत्र छोटेलाल यादव सुबह अपने खेत में पानी देखने गए थे कि पहले से ही घात लगाकर बैठे दबंगों ने खेत में आते देख गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से मारने लगे। चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर साहदुर यादव पुत्र राजनाथ यादव व रामदुलारी पत्नी सहादुर यादव छुड़ाने पहुंचे तो दबंगों ने गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में तीनों लोग कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य पर केंद्र पर कराया गया।
Previous articleजौनपुर : खराब हैण्डपम्प से सैकड़ों घरों में पेयजल के लिए मचा हाहाकार
Next articleजौनपुर : पकड़े गए फर्जी परीक्षक की जमानत खारिज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?