जौनपुर : खराब हैण्डपम्प से सैकड़ों घरों में पेयजल के लिए मचा हाहाकार
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
स्थानीय टाउन एरिया के सिपाह वार्ड में लगा हैण्डपम्प कई महीनो से खराब होने से लगभग सैकड़ों घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। वार्ड वासियों के लगातार अवगत कराने के बाद भी नगर पंचायत सुस्त रवैया अख्तियार कर बैठा हुआ है। पूर्व सभासद एवं तहसील अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार केराकत मोहम्मद असलम खान दर्जनों भर लोगो के हस्ताक्षर कराकर उप जिलाधिकारी को एक पत्रक सौंप जल्द ही हैण्डपम्प ठीक कराने के लिए आग्रह किया गया।


















