जौनपुर : रास्ते के विवाद में समझौते के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट
# तीन महिलाओं समेत कुल तेरह लोग हुए घायल
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
सोनकर बस्ती में रविवार अपराह्न रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों में हो रहे समझौते के दौरान मामूली कहासुनी में जमकर मारपीट हो गयीं जिसमें तीन महिलाएं सहित कुल तेरह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

















