जौनपुर : कामनवेल्थ गेम मे रोहित पदक से चूका, मिला छठा स्थान
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नीरज चोपड़ा की गैर मौजूदगी में वर्मिघम में खेले जा रहे कामनवेल्थ गेम खेल रहे भाला फेंक प्रतियोगिता मे जौनपुर के रोहित यादव को छठवां तो तमिलनाडु के डीपी मनु को पांचवा स्थान मिला है फिलहाल दोनो पदक से चूक गये लेकिन दोनो ने अपने प्रदर्शन को सुधारा है।

बता दे जौनपुर का रोहित यादव विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप मे 11वां स्थान हासिल किया था उससे इस बार पदक की उम्मीद थी महज 21 साल के रोहित यादव के प्रदर्शन से परिजन सहित ग्रामीण खुश है उनका कहना है रोहित का भविष्य बेहतर है वर्मिघम मे खेले जा रहे कामनवेल्थ गेम मे नीरज चोपड़ा के चोटिल हो जाने के बाद भारत को रोहित यादव से काफी उम्मीद थी लेकिन इस प्रतियोगिता मे रोहित यादव ने 82.22 मीटर भाला फेंक कर छठवां तो तमिलनाडु का डीपी मनु ने 82.28 मीटर फाला फेंक कर पांचवा स्थान हासिल किया। पाकिस्तान ने स्वर्ण पदक जीता है । प्रतियोगिता मे कमेन्ट्री कर रहे कमेन्ट्रेटर की टीम ने दोनो खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त किया उनका कहना था की महज 21साल के लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया है जबकी उनसे कहीं ज्यादा उम्र व ताकत वर खिलाड़ी पीछे रह गये भविष्य मे इनमे पदक जीतने की संभावना है।


















