जौनपुर : लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें तीन अक्टूबर तक निरस्त

जौनपुर : लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें तीन अक्टूबर तक निरस्त

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जंघई जंक्शन से होकर वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर चलने वाली पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे ने तीन अक्तूबर तक निरस्त कर दिया है और कुछ का रूट बदल दिया है। रेलवे ने प्रतापगढ़ जंक्शन में यार्ड व रिमॉडलिंग का कार्य चलने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन से यात्री वाराणसी, प्रतापगढ़, लखनऊ ,जौनपुर, प्रयागराज के लिए ट्रेनों की अदला बदली करते है। जंघई स्टेशन से होकर चलने वाली वाराणसी से चलकर हरिद्वार देहरादून को जाने वाली अप डाउन जनता एक्सप्रेस तथा हावड़ा से चलकर अमृतसर को जाने वाली अप डाउन पंजाब मेल तीन अक्तूबर तक फाफामऊ- ऊंचाहार- रायबरेली के रास्ते से होकर जाएगी। जबकि लखनऊ- बनारस इंटरसिटी सहित कई अन्य ट्रेनों को तीन अक्तूबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक जंघई वकील सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को पूरा करने के लिए ब्लॉक किया गया है।
Previous articleजौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस
Next articleजौनपुर : भूमि विवाद सुलझाने गये एसडीएम के सामने ही हुई पत्थरबाजी और आगजनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?