जौनपुर : भूमि विवाद सुलझाने गये एसडीएम के सामने ही हुई पत्थरबाजी और आगजनी
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के कटहरी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम भूमि विवाद को सुलझाने गये पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का खामियाजा भुगताना पड़ा। टीम के सामने ही पत्थरबाजी व आगजनी शुरू हुई तो अधिकारी वापस लौट आए। बाद में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।गांव में शंकर सरोज और वीरेंद्र सरोज के बीच भूमि विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में 2016 से है।बृहस्पतिवार की शाम एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और एक पक्ष का मड़हा और नाद हटवाने लगे तो मौजूद महिलाओं ने गैलन में पेट्रोल, डीजल लेकर आत्मदाह की धमकी देते हुए विरोध शुरू कर दीं।


















