जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने सेवा सप्ताह के तहत किया पौधारोपण

जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने सेवा सप्ताह के तहत किया पौधारोपण

# “झुलसती धूप में जलते हैं पांव, होते वृक्ष तो मिलती छांव” का दिया नारा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                लायंस क्लब क्षितिज ने सेवा सप्ताह के तहत “झुलसती धूप में जलते हैं पांव, होते वृक्ष तो मिलती छांव” को चरितार्थ करते हुए जिला कारागार में नीम, मौलश्री, अमरूद, अन्जीर, आंवला आदि के छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर जिला कारागार के जेलर कुलदीप सिंह ने कहा कि हमे अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिये और वायुमंडल में फैले प्रदूषण को कम करें जिससे हमें सांस लेने के लिए शुध्द वायु मिल सके। लायंस क्लब क्षितीज के अध्यक्ष विष्णु सहाय ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया और अपने उद्बोधन में कहा कि हमें संकल्प लेना है कि हम धरती की हरियाली को बढ़ाएंगे। इस सेवा कार्य मे कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह, सुनील कनौजिया, सर्वेश जायसवाल, संजय जायसवाल, राजेश किशोर आदि लोगों ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। अंत में से सचिव देव आनंद ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन कल से…
Next articleजौनपुर : धरने पर बैठी महिला को मिला न्याय, पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?