जौनपुर : संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन कल से…

जौनपुर : संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन कल से…

# बैठक में राजग्रुप के सदस्यों द्वारा लिया गया निर्णय

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
              स्थानीय कपूरपुर गांव में राजग्रुप द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा का आयोजन शुक्रवार से आरंभ होना है। जिसमें आजमगढ़ से आये कथावाचक पं. गोविंद शास्त्री व मिर्जापुर से आये आचार्य धर्मराज शास्त्री के सानिध्य में कथा आयोजित होगी।

इस संबंध में अयोजककर्ता आजाद सिंह, धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार से होने वाले इस संगीतमयी श्रीराम कथा में हजारों भक्तगणों के बैठने की व्यवस्था की जाती है जिसमें क्षेत्र के बड़े-छोटे सभी सम्मानित भक्तगणों की उपस्थिति होती है, यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक निरंतर चलेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन हेतु एक बैठक किया गया जिसमें राज ग्रुप के सदस्यों द्वारा शुक्रवार से कथा आयोजित कराये जाने की सहमति मिली। इस मौके पर श्यामनारायण गुप्ता, सन्दीप सिंह, शनि सिंह, सौरभ बंटी, अभिषेक सहित सभी लोग उपस्थित रहे।
Previous articleआजमगढ़ : चाय विक्रेता की बेटी का हुआ जूनियर असिस्टेंट में चयन
Next articleजौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने सेवा सप्ताह के तहत किया पौधारोपण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?