जौनपुर : वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता

जौनपुर : वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              क्षेत्र के कुरनी शुक्लान गाँव के मूल निवासी तथा दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान प्रसाद शुक्ल (65) का शुक्रवार को भोर में इलाज के लिए लखनऊ जाते समय निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गाँव पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पुत्र दीपक शुक्ल ने मुखाग्नि दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता डॉ राकेश मिश्रा, मंगला, पूर्व प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह, अधिवक्ता जगदीश नारायण सिंह, भाजपा नेता राजन सिंह आदि शव यात्रा में शामिल हुए।
Previous articleजौनपुर : कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
Next articleजौनपुर : डेंगू संक्रमण की चपेट में आने से एक की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?