जौनपुर : डेंगू संक्रमण की चपेट में आने से एक की मौत

जौनपुर : डेंगू संक्रमण की चपेट में आने से एक की मौत

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               नगर क्षेत्र मे फैले डेंगू के डंक ने युवक की जान ले ली। युवक एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया।नगर क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड स्थित रोडवेज़ बस स्टैंड के बगल के निवासी मुहम्मद इमरान (32) पुत्र आरिफ छिवलहा को पिछले एक हफ्ते से हल्का हल्का बुखार आ रहा था।
गुरुवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हे स्थानीय एक प्राइवेट हास्पिटल मे ले जाया गया। चेकअप के बाद डेंगू की पुष्टि डाक्टरों ने की। उनका प्लेटलेट्स भी लगातार गिरने लगा। परिजनों द्वारा फौरन प्रयागराज के एक नर्सिंग होम मे उन्हे भर्ती कराया गया लेकिन कोई सुधार नही हुआ। इमरान को प्राईवेट विमान से दिल्ली ले जाने की तैयारी चल रही थी लेकिन शुक्रवार की अलसुबह 4 बजे उनकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि नगर क्षेत्र मे पिछले एक पखवारे से डेंगू के डंक ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। साहबगंज मुहल्ले मे एक दर्जन से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित चल रहे है। इसके अलावा नगर के हर मुहल्ले मे डेंगू का कहर जारी है।
Previous articleजौनपुर : वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता
Next articleजौनपुर : निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया संगठनात्मक बैठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?