जौनपुर : वादियों को समय से न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण- एसडीएम
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
तहसील सभागार में बुधवार को नवागत एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर एक दूसरे से परिचय का आदान प्रदान किया। एसडीएम ने कहा कि बार-बेंच के बीच आपसी सामंजस्य नितांत आवश्यक है। न्यायिक कार्यों में गतिरोध न पैदा होने से वादकारियों को समय से न्याय मिलेगा। इस कड़ी में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

















