जौनपुर : युवती हुई लापता, परिजन हलकान

जौनपुर : युवती हुई लापता, परिजन हलकान

# पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मुकदमा

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती मंगलवार देर सांय नगर आयी हुई थी। किन्तु देर रात तक घर नहीं पहुंची। कोतवाली पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर से सटे एक गांव की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी 20 वर्षीय पुत्री के लापता होने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार वह मंगलवार सांय घर बाहर किसी कार्य से गई थी। वापस लौटी तो बेटी घर पर नहीं थी। देर सांय होने के बाद वह वापस नहीं आई तो अगल बगल पूछताछ किया। उसके बाद बुधवार सुबह से दोपहर तक सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, किन्तु वह नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने मामले बाबत कहा कि महिला की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की खोजबीन भी लगातार की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : वादियों को समय से न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण- एसडीएम
Next articleजौनपुर : सरकारी जमीन की मिट्टी बेचने का पूर्व प्रधान पर प्रधान ने लगाया आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?