जौनपुर : वाहन की चपेट में आने से प्रवक्ता घायल

जौनपुर : वाहन की चपेट में आने से प्रवक्ता घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के मनेछा बादशाही के पास सोमवार को एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक डिग्री कालेज के प्रवक्ता घायल हो गए। घायल प्रवक्ता का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया। टक्कर मारने के बाद चार पहिया वाहन फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार नगर के बारा मोहल्ला निवासी डॉ सलीम खान मजडीहा स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में समाजशास्त्र के प्रवक्ता हैं। शाम को वह बाइक द्वारा जौनपुर से घर लौट रहे थे। बादशाही के समीप पहुंचे थे कि कि सामने से आ रहा चार पहिया वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। जिसमें बाइक सवार प्रवक्ता घायल हो गए।
Previous articleजौनपुर : आईटीबीपी जवानों ने चुनाव सुरक्षा को लेकर किया रूट मार्च
Next articleजौनपुर : पति ने पत्नी को पीट कर किया घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?