जौनपुर : आईटीबीपी जवानों ने चुनाव सुरक्षा को लेकर किया रूट मार्च

जौनपुर : आईटीबीपी जवानों ने चुनाव सुरक्षा को लेकर किया रूट मार्च

# निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने का दिलाया भरोसा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                    विधानसभा चुनाव को देखते हुए आईटीबीपी जवानों ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण कर रूटमार्च किया। लोगों से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में निकले जवानों के साथ सीओ और स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स भी थी। दोपहर में आईटीबीपी के जवान सीओ अंकित कुमार, थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय और खेतासराय थाने की पुलिस के साथ निकल पड़े।
थाना क्षेत्र के मानीकलां, गुरैनी, भुड़कुड़हा, कलापुर समेत अलग अलग गांवों में घूमें। इस दौरान सीओ ने लोगों से कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी लोग वोट डालेंगे। किसी से डरने या किसी के दवाब में आने की जरुरत नहीं है। कोई भी दिक्कत या परेशानी होती है तो पुलिस को बताएं। सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि पूरे सर्किल क्षेत्र में यह रुट मार्च निकाला जा रहा है। कानून को हाथ मे लेने वालों खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
Previous articleकन्नौज, कानपुर के बाद लखनऊ में भी आयकर का छापा, मिले 3 करोड़ रुपए
Next articleजौनपुर : वाहन की चपेट में आने से प्रवक्ता घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?