जौनपुर : विकास कार्यों में तेजी लाने का सीडीओ ने दिया निर्देश

जौनपुर : विकास कार्यों में तेजी लाने का सीडीओ ने दिया निर्देश

# मनरेगा और रिकवरी रिसोर्सेज सेंटर का किया निरीक्षण 

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा ने सोमवार को शाहगंज सोंधी ब्लाक कार्यालय के साथ दो गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए बीडीओ नंदलाल कुमार को निर्देश दिया।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार सबसे पहले सीडीओ सोंधी स्थित ब्लाक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आवास और मनरेगा सेल का निरीक्षण किया। यहां से वह पोरईखुर्द गांव पहुंचे। जहां मनरेगा से कराए जा रहे कच्चा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद वह जमदहां गांव पहुंचे। जहां ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए बने रिसोर्स रिकवरी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने मनरेगा, कायाकल्प और आयुष्मान कार्ड बनवाने में तेजी लाने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया। इस दौरान जेई आरईएस विमलेश कुमार, प्रधान कृपाशंकर राजभर, पंकज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : वेतन न मिलने पर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से लगाई गुहार
Next articleजौनपुर : सिख गुरुओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता- गुरप्रीत सिंह 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?