जौनपुर : वेतन न मिलने पर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से लगाई गुहार

जौनपुर : वेतन न मिलने पर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से लगाई गुहार

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7 
             क्षेत्र अंतर्गत सेनापुर ग्राम निवासी जैनुल हाशमी ने वेतन न मिलने पर सोमवार की सुबह क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा से मिल पत्रक सौप न्याय की गुहार लगाई।पीड़ित ने बताया कि बजरंगनगर बाजार में स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था दुकान का मालिक एहराब पुत्र नवाब अली है।
पिछले दो सालो से दुकान पर काम कर रहा हूं और पिछले पांच माह से वेतन नहीं दे रहे जब भी वेतन मांगता हुं तो आज कल कहकर बात को टाल देते है।मेरा वेतन भी नहीं मिला और मुझे गलत व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है जबकि मेरी प्रतिदिन का चार से पांच सौ की आय थी। जिससे व्यथित होकर मैं क्षेत्राधिकारी से मिल अपनी समस्या बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया और मामले के निस्तारण की गुहार लगाई है।
Previous articleगाजीपुर : 12 पदक के साथ ताईक्वांडो में गाजीपुर टीम को मिली ऐतिहासिक जीत
Next articleजौनपुर : विकास कार्यों में तेजी लाने का सीडीओ ने दिया निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?