जौनपुर : विजेता खिलाड़ियों की टीम राजभवन के लिए रवाना
# कुलसचिव ने हरी झंडी दिखाकर टीम को भेजा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद की विजेता खिलाड़ियों की टीम लखनऊ राजभवन के लिए शनिवार को रवाना हुई। 29 अगस्त को राजभवन में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इन खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगीं।कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य के निर्देशन में खेलकूद परिषद की टीम नई उपलब्धियां प्राप्त कर रही हैं। टीम को विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शुभकामनाएं दी।


















