जौनपुर : एतिहासिक अलम नौचंदी व जुलूस-ए-अमारी 1 सितंबर को

जौनपुर : एतिहासिक अलम नौचंदी व जुलूस-ए-अमारी 1 सितंबर को

# जौनपुर की सभी अंजुमन होंगी शामिल, पढ़ेंगी नौहे, होगा मातम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 अलम नौचंदी का जुलूस 1 सितंबर दिन गुरुवार को ईमामबाड़ा मीर बहादुर अली मरहूम दालान बाज़ार बुआ पुरानी बाजार में दिन के 3 बजे शुरू होगा। इस जुलूस में मजलिस को खिताब करने मौलाना सै. मुराद रजा रिजवी जो कि पटना से आयेगें। सोजखानी गौहर अली जैदी व उनके हमनवा पढ़ेगें।

मजलिस के बाद अलम जुलजनाह व अमारी निकाली जाएगी। जुलूस अपने कदीम रास्ते से होता हुआ हुसैनिया मीर घर पहुंचेगा जहां एक तुरबत जनाबे सकीना निकाली जाएगी। जिसको अलम ए मुबारक से मिलाया जाएगा। उसके बाद जुलूस सदर इमाम बाड़ा बेगमगंज पहुंचेगा जहां एक अलवेदाई तकरीर होगी। तकरीर के बाद अलम जुल्जनाह अमारी इमामबाड़े ने दाखिल होगी। उक्त आशय की जानकारी कमेटी के अध्यक्ष सैयद अलमदार हुसैन रिज़वी व मरकजी मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद शहनशाह हुसैन रिजवी ने दी।
Previous articleजौनपुर : विजेता खिलाड़ियों की टीम राजभवन के लिए रवाना
Next articleवाराणसी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं गंगा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?