जौनपुर : वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के उच्च एवं प्राथमिक विद्यालय चांदेपुर के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र प्रताप सिंह को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर से संबद्घ किया गया है। यह कार्रवाई बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने जांच में शिकायत सही पाए जाने पर की है।



















