जौनपुर : मुंबई से भगाकर लाई गई किशोरी के साथ आरोपित गिरफ्तार
बरसठी।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के परियत बाजार में दबिश देकर पुलिस ने महाराष्ट्र से भगाकर लाई गई किशोरी के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर किया। मुंबई से आई पुलिस ने बरसठी पुलिस के साथ छापेमारी कर किशोरी को बरमद किया।महाराष्ट्र के गढ़चिरौजी जिले के आरमोरी थाना में एक व्यक्ति किशोरी को भगाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।


















