जौनपुर : विवाहिता ने लगाया बलात्कार का आरोप
# वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार करता रहा शोषण
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति के ऊपर जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाया है और तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार की देर शाम अपने पति और ससुर के साथ गौरा बादशाहपुर थाने पर आई और तहरीर देकर आरोप लगाया कि करीब छह माह पूर्व यह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकली तभी गांव का के ही एक व्यक्ति ने रोक कर जबरन दुष्कर्म किया और फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।


















