रोहतक में आयोजित खेल प्रतियोगिता में नम्रता ने दोहरा स्वर्ण तो रेनु ने जीता कांस्य

रोहतक में आयोजित खेल प्रतियोगिता में नम्रता ने दोहरा स्वर्ण तो रेनु ने जीता कांस्य

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                नगर के शिव गोविंद महाविद्यालय में अध्ययन रत दो छात्राओं ने रोहतक (हरियाणा) में आयोजित खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल की है।वापस लौटने पर महाविद्यालय परिवार के लोगो एवं सहपाठियों के साथ ही क्षेत्र के लोगो द्वारा बधाई देने का सिलसिला बुधवार से ही जारी है।

जय हिंद एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स मछलीशहर के कोच मनोज कुमार यादव ने बताया कि अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता 31 मार्च से 4 अप्रैल 2022 महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक आयोजित की गई थी। इसमे शिवगोविंद महाविद्यालय की छात्रा एमए द्वितीय वर्ष की नम्रता यादव निवासी नेवढ़िया (बरईपार) ने 70 किलो भारवर्ग में स्वर्णपदक जीता। ग्रेपलिंग के गी कुश्ती और नोगी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था।दोनों में ही स्वर्ण पदक मिला है। जबकि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रेनू यादव निवासी चकनवाबाद ने ग्रेवलिंग गीकुश्ती में सिल्वर और नोगी कुश्ती में कांस्य पदक जीता है।

यह दोनों महिला खिलाड़ी वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय टीम से प्रतिभाग करने गयी थी। इससे पहले नम्रता यादव अक्टूबर 2021 में नई दिल्ली में भी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। ग्रेपलिंग कुश्ती की दोनों स्पर्धाओं में दोहरा स्वर्ण पदक अर्जित करने का यह अवसर उत्तर प्रदेश के खेलों में पहली बार यह प्राप्त हुआ है। उक्त छात्राओं के घर वापस लौटने पर स्कूल के शिक्षकों, सहपाठियों और क्षेत्र के लोगो द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।
Previous articleजौनपुर : फरार चल रहे वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : विवाहिता ने लगाया बलात्कार का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?