जौनपुर : विवाहिता ने लगाया ससुर व चचेरी सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

जौनपुर : विवाहिता ने लगाया ससुर व चचेरी सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत शेख असरखपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने पति और सास के साथ थाने पहुँच अपने ससुर और चचेरी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गाँव निवासी नंदनी देवी पत्नी सर्वजीत राजभर शुक्रवार को पति और सास के साथ थाने पहुँच गयी। उसका आरोप है कि ससुर और चचेरी सास के द्वारा उसे शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। जबकि मेरे पति और सास हमेशा मेरे पक्ष में रहा करते है। जिसको लेकर ससुर द्वारा मुझे और मेरे पति व सास की भी कई बार लाठी डंडा से पिटाई की जा चुकी है। शुक्रवार की सुबह उसे मारपीट कर घर से भगा दिया गया। वापस घर लौटने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपो की जांच की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : आमने-सामने हुई बाइक भिडंत में तीन घायल
Next articleजौनपुर : बंदरों के आतंक से प्राथमिक विद्यालय के छात्रों में दहशत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?