जौनपुर : आमने-सामने हुई बाइक भिडंत में तीन घायल

जौनपुर : आमने-सामने हुई बाइक भिडंत में तीन घायल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत सराय मोहिद्दीनपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे आमने-सामने हुई बाइक भिडंत में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष पुरूष चिकित्सालय लाया गया।

उक्त पेट्रोल पंप के सामने हुई बाइक भिडंत मे बाइक सवार मिथिलेश (26) पुत्र राम आसरे निवासी एकडला, छोटू पांडेय (22) पुत्र मुन्ना व नीरज पांडेय (16) पुत्र राजकुमार निवासी सलेमपुर भुलनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : सावधानी ही संचारी रोग का असली बचाव- बृजेश यादव 
Next articleजौनपुर : विवाहिता ने लगाया ससुर व चचेरी सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?