जौनपुर : विशेष सचिव पशुधन ने किया सीएचसी का निरीक्षण

जौनपुर : विशेष सचिव पशुधन ने किया सीएचसी का निरीक्षण

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  विशेष सचिव पशुधन विभाग देवेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। जहां पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल पहुंचते ही विशेष सचिव ने ओपीडी में मरीजों की भीड़ देख सकते में आ गये। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि सीएचसी पर ओपीडी में इतनी भीड़। तब डाक्टरों ने कहा प्रतिदिन पांच सौ के करीब मरीज देखे जाते है। उन्होंने प्रशन्नता व्यक्त किया और संतुष्ट हुए।
इस दौरान उन्होंने आक्सीजन प्लांट तथा कोविड वार्ड को देखा। साथ ही अधीक्षक डा. संजय दूबे से आक्सीजन कंस्ट्रेटर की संख्या, चल रहा है कि नहीं आदि जानकारी लिया। इसके बाद वैक्सीनीशेन कक्ष में पहुंचकर अब तक लगे बूस्टर डोज की जानकारी लिया। पहले व दूसरे डोज के बारे में भी उन्होंने जानकारी लिया।
विशेष सचिव ने सेकेंड व बूस्टर डोज बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व विशेष सचिव ने क्षेत्र के मल्लूपुर गाँव में स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। गोशाला में स्थित गोवंशों के लिए भूषा, हरा चारा आदि सुविधा देख कर उन्होंने प्रशन्नता व्यक्त किया। उन्होंने माला पहना कर गुड़ खिला कर गाय की पूजा किया। इस दौरान एडीएम, एसडीएम लालबहादुर, एसीएमओ डा. एससी वर्मा, डा. संजय दूबे, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ त्रिलोकी, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी शरद श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Next articleजौनपुर : झाड़ी में मिले नवजात को पुलिस ने चाइल्ड केयर को सौंपा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?