जौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को सौंपा।

यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश पर यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम तीरथ यादव के नेतृत्व में सोमवार को यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया गया है कि एमएसपी को भारत सरकार द्वारा कानून में लिया जाए। किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। धान क्रय केंद्र विपणन शाखा खुटहन (महमूदपुर) एसएमआई अखिलेश द्वारा भ्रष्टाचार व किसानों का शोषण किए जाने की जांच की जाए। गन्ना का समर्थन मूल्य साढ़े तीन सौ रुपए से बढ़ाकर पांच सौ रुपए किए जाए।
ज्ञापन देने वालों में राजू यादव, बंसराज यादव, जगदीश गौतम, लालचंद, दयाशंकर यादव, विनोद, सुभाष, ठाकुर प्रसाद यादव, दामोदर यादव, श्रीचंद यादव आदि मौजूद रहे।
















