जौनपुर : विश्व हिन्दू परिषद की विभाग योजना बैठक संपन्न
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कस्बे के श्याम सुंदर पैलेश में विश्व हिंदू परिषद की विभाग योजना बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय सहमंत्री राजेशजी ने विहिप के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा किया।जिसमें संपूर्ण नवरात्रि के दौरान दुर्गा अष्टमी, दशहरा में शस्त्र पूजन, गोपाष्टमी में गो पूजन, समाज में गौवंश के संरक्षण और उनकी आर्थिक और आयुर्वेद में उपयोगिता को बताना, हित चिंतक अभियान इत्यादि विषयों पर प्रकाश डाला।

















