गाजीपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मोदीजी का अवतरण दिवस
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
क्षेत्र के बहेरी में शनिवार की दोपहर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके क्षेत्रवासियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहें। क्षेत्र के बहेरी स्थित दिनेश मौर्य के आवास पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।इस मौके पर विधानसभा प्रभारी फसल बीमा योजना सैदपुर मिथिलेश दीक्षित ने बताया कि वर्षो बाद देश को ईमानदार व कर्मठ प्रधानमंत्री मिला है।

















