जौनपुर : विस चुनाव के लिए कुल 23159 कर्मिकों की लगाई गई ड्यूटी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में प्रथम रैण्डमाईजेशन का कार्य एनआईसी में सम्पन्न हुआ।निर्वाचन में कुल 23159 कर्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 5833 पीठासीन अधिकारी, 5804 प्रथम मतदान अधिकारी, 5661 द्वितीय मतदान अधिकारी तथा 5089 तृतीय मतदान अधिकारी के रूप में एवं 772 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाये गये हैं।





















