जौनपुर : बनहरा गांव निवासी युवक की कानपुर में हुई सड़क हादसे में मौत

जौनपुर : बनहरा गांव निवासी युवक की कानपुर में हुई सड़क हादसे में मौत

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत बनहरा गांव निवासी युवक की कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। शव के अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोग कानपुर के लिए प्रस्थान कर दिए। गांव निवासी 37 वर्षीय बुद्धू प्रजापति शनिवार की भोर कानपुर हाइवे पर टहल रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही स्वजनो में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवार के लोग कानपुर के लिए प्रस्थान कर दिए।
Previous articleजौनपुर : विस चुनाव के लिए कुल 23159 कर्मिकों की लगाई गई ड्यूटी
Next articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज शक्ति ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?