जौनपुर : वूमेन पावर लाइन 1090 की जन जागरुकता रैली निकली

जौनपुर : वूमेन पावर लाइन 1090 की जन जागरुकता रैली निकली

# अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार ने मंगलवार को वूमेन पावर लाइन 1090 के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। प्रचार वाहन के जरिये जनपद जौनपुर में महिलाओं- बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों और उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूक किया जायेगा।
जनपद में स्थित कन्या विद्यालय, बस अड्डा, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों, कस्बों, प्रमुख बाजारों, मन्दिर, शिवालयों, शापिंग मॉल पर महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान जितेन्द्र दूबे अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर, अखिलेश मिश्र प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार, किरन मिश्रा थानाध्यक्ष थाना महिला थाना, उप निरीक्षक स्नेहा राय, एंटी रोमियो टीम के सदस्य व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : डीएम ने सोंधी ब्लाक व पीएचसी का किया निरीक्षण
Next articleआजमगढ़ : सड़क दुर्घटना में मां-बेटा समेत तीन की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?