जौनपुर : वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का लगाया आरोप
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में बुधवार को एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के बाद पति को छोड़कर दूसरी शादी कर लेने वाली महिला के बेटे ने वृद्ध को अपना पिता बताकर संदिग्ध हालत में मौत होने का आरोप लगाते हुए शव का पीएम कराने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

















